फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh: Three women killed in collision with unknown vehicle in Atrauli

अलीगढ़ : अतरौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन महिलाओं की मौत

Sun, 25 Sep 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

कस्बे में रामघाट - कल्याण मार्ग स्थित बद्रीप्रसाद स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंद दिया।शनिवार शाम करीब सात बजे चारो लोग दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में बैठने के लिए पैंठ चौराहे से पैदल ही अवंतीबाई चौराहे की तरफ जा रहे थे।इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Aligarh: Three women killed in collision with unknown vehicle in Atrauli

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
विज्ञापन

कस्बे में रामघाट - कल्याण मार्ग स्थित बद्रीप्रसाद स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
दिल्ली के सोनिया विहार निवासी डॉली शर्मा (40) और रामश्री देवी (50) निवासी मनोना थाना आंवला जिला बरेली की अतरौली के मोहल्ला सरायवली में रिश्तेदारी है। दोनों महिलाएं अपने परिवार के मनोज शर्मा व एक अन्य बुजुर्ग को साथ लेकर शनिवार को मोहल्ला सरायवली में आईं थीं। शनिवार शाम करीब सात बजे चारो लोग दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में बैठने के लिए पैंठ चौराहे से पैदल ही अवंतीबाई चौराहे की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, गांव मढ़ौली निवासी सुनीता 35 वर्ष भी अतरौली से अपने गांव जा रहीं थीं। तभी पीछे से आ रहा बेकाबू वाहन चालक तीनों महिलाओं को रौंदता हुआ भाग गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों महिलाओं को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाला वाहन मैक्स गाड़ी बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हेैे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed