फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : शराब ठेका के विरोध में 26 को समाधि लेने की घोषणा

Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

क्षेत्र के गांव नगला केरन में शराब ठेका संचालन में आबकारी विभाग ने नियमों को ताक पर रख दिया है।स्कूल व मंदिर के ठीक सामने आबकारी विभाग ने शराब का ठेका खुलवा दिया है।आबकारी विभाग शराब ठेका को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बारे में विचार करे।- मलखान सिंह प्रधानाध्यापक - मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
Aligarh news
साधु रामदास। - फोटो : ATHROLI

विस्तार

क्षेत्र के गांव नगला केरन में शराब ठेका संचालन में आबकारी विभाग ने नियमों को ताक पर रख दिया है। यहां मंदिर और स्कूल के ठीक सामने शराब ठेका खोल दिया गया है। अनेक शिकायतों के बाद भी ठेका नहीं हटाया गया। पुलिस भी अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। इससे आहत साधु रामदास एक सप्ताह से आश्रम परिसर में ही तप करने बैठ गए हैं। उन्होंने शराब ठेका के विरोध में 26 सितंबर को आश्रम परिसर में ही जमीन के अंदर समाधि लेने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खास के माजरा नगला केरन में नहर के पुल के निकट जूनियर हाईस्कूल संचालित है। स्कूल के ठीक बराबर में स्वामी पीतमदास का आश्रम है। आश्रम परिसर में शिव परिवार, हनुमान, सांई बाबा, दुर्गा व शनि देव भगवान के मंदिर बने हुए हैं। यहां आश्रम पर साधु रामदास, बाई कांती दास व चलकुटी दास रहते हैं। महिला और बच्चों सहित तमाम भक्त इस मंदिर पर रोजाना भजन व आरती के लिए आते हैं। दिन में यहां सत्संग भी होता था। लेकिन एक शराब ठेका के कारण यहां कुछ दिनों से अशांति है। स्कूल व मंदिर के ठीक सामने आबकारी विभाग ने शराब का ठेका खुलवा दिया है। साधू रामदास ने बताया कि शराबी आश्रम में घुस आते हैं और नल से पानी लेकर यहीं शराब पीने बैठ जाते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। आरती के वक्त शराब पीकर आश्रम परिसर में घुसकर जमकर हंगामा करते हुए व्यवधान डालते हैं। कई बार पुलिस व प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार शाम को आरती के समय कुछ शराबी रोजाना की तरह आश्रम में घुस आए और नल के निकट ही पानी लेकर शराब पीने बैठ गए। साधु ने जब विरोध किया तो गाली गलौज कर पीटने की धमकी देकर चले गए। गांव के पुष्पेंद्र, मुकेश, महीपाल, रामकिशोर, रवेंद्र, गुड्डू, नत्थू, विकास, नंदराम, सुनहरी लाल, अजयपाल, चंद्रपाल, कलियान आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेका यहां से हटाकर दूसरी जगह किरने की मांग की है।
विज्ञापन

- शराबियों के कारण साधु व भक्त बेहद परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत की थी। पुलिस व प्रशासन को इसमें कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।- भूरी देवी, प्रधान
- नियमानुसार ठेका स्कूल व मंदिर से दूर होना चाहिए। आबकारी विभाग शराब ठेका को दूसरी जगह शिफ्ट करने के बारे में विचार करे।- मलखान सिंह प्रधानाध्यापक
- मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। आबकारी टीम को मौके पर भेजकर जांच करने व शराब के ठेका को नियमानुसार ठेका शिफ्ट करने के लिए कहा गया है।- रविशंकर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

- ठेका को हटाना या शिफ्ट करना जिलाधिकारी व आबकारी विभाग का काम है। असामाजिक तत्व यदि परेशान करते हैं तो लोग लिखित शिकायत करें पुलिस मदद करेगी।- रंजन कुमार शर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed