फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aligarh news

बादलों की बेरुखी से धान की फसल पर संकट

Mon, 29 Aug 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अतरौली में नहरों में पानी बेहद कम बह रहा है। किसानों को ट्रॉली से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। - फोटो : ATHROLI
बारिश नहीं होने से क्षेत्र में सूखे जैसे हालत पैदा हो गए हैं। किसान के सामने धान की फसल को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। किसान जैसे-तैसे इंजन आदि से व्यवस्था कर फसल की सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अतरौली क्षेत्र में धान की फसल सबसे ज्यादा की जाती है। मौसम विभाग ने इस बार ठीकठाक बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। इसे देखते हुए किसानों ने धान की अधिक क्षेत्र में रोपाई कर डाली। लेकिन अभी तक जरूरत के हिसाब से बारिश नहीं हुई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसान इंजन-ट्रॉली लगाकर महंगा डीजल खर्च कर फसल को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

चंद नहरों को छोड़ किसी में नहीं आ रहा पानी
क्षेत्र में कहने को तो कई नहरें हैं। लेकिन पानी पिलखुनी नहर को छोड़ अन्य नहरों-माइनरों में भी नहीं है। इससे किसानों की परेशानी और बढ़ रही है। पिलखुनी नहर से गिजरौली माइनर और गनियावली माइनर में भी पानी जाता है। लेकिन इन माइनरों में भी पानी नहीं छोड़ा गया। इससे गुस्साए किसान पिछले दिनों जबरन फाटक खोलकर सिंचाई के लिए पानी लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम वोल्टेज से बनी समस्या
बिजली के कम वोल्टेज से भी समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज के चलते नलकूप अच्छे से पानी नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण धान की सिंचाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
- प्रशासन को नहरों में भरपूर पानी देना चाहिए, जिससे धान की फसल की सिंचाई हो सके। धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।
विजेंद्र सिंह, रजातऊ
बारिश हुई नहीं है और बिजली की कम आने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसान बेहद परेशान हैं। पैदावार पर असर पड़ेगा।
- किशन प्रधान, महेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed