{"_id":"5fbd72318ebc3eefbc77fb6c","slug":"aligarh-news-athroli-news-ali249521265","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े खा गए नवजात का चेहरा? दर्दनाक मौत पर कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़े खा गए नवजात का चेहरा? दर्दनाक मौत पर कोहराम
विज्ञापन
अतरौली में एसडीएम से शिकायत करते पीड़ित।
- फोटो : ATHROLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों को आशंका है कि जिस न्यू बॉर्न केयर किट में बच्ची को प्रसव के बाद रखा गया। उसमें कीड़े या चूहों ने बच्ची का चेहरा कुतर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एसडीएम ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
कोतवाली के गांव पिलखुनी निवासी राजेश कुमार पुत्र सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सपना देवी को प्रसव के लिए रविवार की शाम अतरौली के रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात करीब 11 बजे सामान्य डिलीवरी के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित थे। चिकित्सकों ने कुछ देर बाद बच्ची को न्यू बॉर्न केयर किट में रखने की बात कही। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने परिजनों को सूचना दी कि बच्ची की मौत हो गई।
इससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कारण पूछा तो चिकित्सकीय स्टाफ ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। बच्ची का शव जब परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। चेहरा जगह-जगह इस कटा हुआ था, जैसे किसी कीड़े या चूहों ने काट लिया हो। क्षत विक्षिप्त चेहरा देख परिजनों ने कहासुनी की तो स्टाफ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि बकाया रुपया जमा करने के बाद ही शव दिया और महिला की छुट्टी की। पीड़ित पक्ष एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
प्रकरण बेहद गंभीर है। कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अस्पताल का पंजीकरण है अथवा नहीं यह भी जांच के दौरान देखा जाएगा। यदि लापरवाही की बात सामने आई तो कार्रवाई होगी।
पंकज कुमार, एसडीएम