{"_id":"655507b24008af146b08a2cd","slug":"alcoholic-hangs-himself-after-fighting-with-wife-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6553-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से झगड़कर शराबी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से झगड़कर शराबी ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 15 Nov 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र शाहाबाद के मुरीदापुर गांव में शराब पीने के आदी शख्स ने पत्नी से विवाद होने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
मुरीदापुर निवासी मुकेश कठेरिया (38) खेती करता था। मंगलवार की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था। शराब के नशे में ही पत्नी स्वाति से उसका विवाद हो गया। गुस्से और नशे में मुकेश ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। देर रात पत्नी चुपचाप बच्चों के साथ आकर दूसरे कमरे में लेट गई। मंगलवार सुबह जब वह सोकर उठी तो मुकेश का शव फंदे से कमरे में लटकता मिला। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां भी हैं। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मुकेश शराब पीने का आदी था। इसी को लेकर आए दिन घर में कलह होती थी। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है।