फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh Singh took charge as Additional Superintendent of Police (West).

Hardoi News: अखिलेश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी का काम संभाला

Thu, 24 Sep 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Singh took charge as Additional Superintendent of Police (West).
फोटो-16-अ​खिलेश सिंह। संवाद
हरदोई। उन्नाव से स्थानांतरित होकर आए अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पद पर जॉइन कर लिया। वर्ष 2007 बैच के पीपीएस अधिकारी अखिलेश सिंह मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

चयन के बाद प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में वाराणसी में काम करने के बाद कानपुर नगर के सीसामऊ, कल्याणपुर, गोविंदनगर समेत चार सर्किल में सीओ के पद पर अखिलेश सिंह तैनात रह चुके हैं। वाराणसी के कई सर्किल में सीओ पद पर तैनात रहने के बाद लखनऊ में हजरतगंज और अलीगंज के एसीपी भी रह चुके हैं। यहीं उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली थी। इसके बाद वह कमिश्नर के स्टाफ अफसर और एडीसीपी क्राइम लखनऊ भी रह चुके हैं। उन्नाव में तीन साल तैनात रहने के बाद अब उन्हें हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed