{"_id":"662fe8417949afcc3708b7ce","slug":"akhilesh-does-not-accept-second-leadership-even-among-yadavs-pranshu-dutt-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113945-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को यादवों में भी दूसरा नेतृत्व स्वीकार नहीं : प्रांशु दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को यादवों में भी दूसरा नेतृत्व स्वीकार नहीं : प्रांशु दत्त
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए की बात करने वाले अखिलेश यादव को परिवार से बाहर एक भी यादव प्रत्याशी नहीं मिला। पीडीए छोड़ो उन्हें यादव में भी किसी दूसरे का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। जब से मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनें हैं, अखिलेश यादव का गला सूख गया है। सपा के शासन में हुए उत्पीड़न की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सपा को वोट देना पाप है।
सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि सपा ने फिरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज, मैनपुरी और आजमगढ़ से यादव प्रत्याशी दिए, लेकिन यह सब अखिलेश यादव और उनके परिवार के ही हैं। अखिलेश यादव को आज कल भगवान बहुत याद आ रहे हैं। वह सनातन की भी बात करने लगे हैं, सपा जब सत्ता में थी तो इटावा में महिलाओं का अपमान होता था। भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या इसलिए कर दी गई थी कि उसने बूथ कैप्चरिंग नहीं होने दी थी।
प्रांशु दत्त ने कार्यकर्ताओं को झकझोरते हुए कहा कि कुछ भी भूलना नहीं है। ब्रह्मदत्त द्विवेदी के हत्यारों को संरक्षण देने का काम हमेशा ही सपा करती रही है। उन्होंने कहा कि सपा को वोट देना पाप है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने भी संबोधित किया।