फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh cycle observed in the joy of the celebration Spaiyon

अखिलेश को साइकिल मिलने की खुशी में सपाइयों ने मनाया जश्न

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh cycle observed in the joy of the celebration Spaiyon
सांसद नरेश अग्रवाल के घर के सामने आतिशबाजी जलाते अखिलेश यादव के समर्थक। - फोटो : amarujala

हरदोई। अखिलेश यादव के पक्ष में साइकिल चुनाव चिह्न का फैसला होते ही सपाइयों का उत्साह दोगुना हो गया। शहर में कई जगह सपाई सड़क पर उतर आए और आतिशबाजी जलाकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन


शाम करीब 6:30 चुनाव आयोग ने सपा के चुनाव चिह्न पर फैसला सुनाया। साइकिल अखिलेश यादव को मिलने की खबर मिलते ही सपाई सड़क पर उतर आए। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल भी खुशी ने गदगद हो गए।
विज्ञापन


सांसद नरेश अग्रवाल के उत्साही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी जलाई और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां मंत्री नितिन अग्रवाल के अलावा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष वसीम अहमद, संजू शर्मा, टिंकू त्रिवेदी, उपेंद्र दिवाकर, सुधीर श्रीवास्तव,अमित त्रिवेदी, विमलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय कश्यप की अगुवाई में नुमाइश चौराहे पर रामज्ञान गुप्ता, हरनाम सिंह यादव, अभिनव राजपूत, रिशु सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव वीरे सहित बड़ी संख्या में सपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान आतिशबाजी की चपेट में आकर संजय कश्यप मामूली रूप से झुलस भी गए। मुकुल सिंह आशा, शिवम गुप्ता और पप्पू सिंह ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed