फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ahilyabai Holkar gave importance to the people apart from motherhood and affection: Aparna Yadav

अहिल्याबाई होल्कर ने मातृत्व और ममत्व से हटकर प्रजा को महत्व दिया था : अपर्णा यादव

Tue, 27 May 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar gave importance to the people apart from motherhood and affection: Aparna Yadav
शाहाबाद/सवायजपुर। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म स्मृति समारोह पर मंगलवार को कार्यक्रम हुए। टोडरपुर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने मातृत्व और ममत्व से हटकर प्रजा को महत्व दिया था।
विज्ञापन

टोडरपुर में आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी ने दो बेटियों को मौका देकर गौरवांवित किया। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन बहुत मुश्किल भरा रहा है। पांच सौ महिलाओं की टुकड़ी बनाकर संगठित किया। तमाम मंदिरों की स्थापना कराई। बड़े मंगल पर हम सभी संकल्प लें कि राजमाता की जीवनगाथा को जन-जन तक पहुचाएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मुगलकाल में जिन मंदिरों को तोड़ा व क्षतिग्रस्त किया गया राजमाता होल्कर ने उनका निर्माण कराया। पति, पुत्र और पौत्र गंवाने के बावजूद वह राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहीं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने राजमाता से लोगों को प्रेरणा का संकल्प दिया। संयोजक प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामबाबू त्रिवेदी, पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेयी, अनिल पांडेय, राघवेंद्र सिंह, श्रवण वर्मा, मनोज राजपूत आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए अहिल्याबाई ने जीवन का हर-पल लगा दिया। पंचायत प्रतिनिधियों को भी छोटी-छोटी पहल कर आदर्श समाज की स्थापना में सहयोग करना चाहिए। कहा कि नारी सम्मान और प्रतिष्ठा की प्रतीक महारानी अहिल्या बाई के अनेक कार्यों को छिपाने का प्रयास पूर्ववर्ती सरकारों ने किया। भाजपा सरकार देश के सभी महान विभूतियाें के कार्यों को नमन करती है।
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि सनातन समाज के साथ देशहित के लिए अहिल्याबाई होल्कर ने जो कार्य किया है, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। अहिल्याबाई ने अपना जीवन भगवान शिव को समर्पित कर दिया था। वह शासकीय कार्यों में अपने हस्ताक्षर की जगह भगवान शिव का नाम लिखती थीं।

प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। संयोजक वागीश सिंह, हरपालपुर ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, अनिल राजपूत, हिमालय सिंह, राघवेंद्र दिवाकर, ओम प्रकाश मिश्रा, आजाद भदौरिया, निर्देश राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन राजन शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed