{"_id":"65317b9e83fcd88a730485b5","slug":"agents-bike-slipped-and-collided-with-tractor-trolley-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5331-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आढ़ती की बाइक फिसलकर ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आढ़ती की बाइक फिसलकर ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी परिसर में आढ़ती की बाइक फिसलकर ट्रैक्टर ट्राॅली के सामने आ गई। घटना में आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को उपचार के लिए नघेटा रोड स्थित एक प्राइेवट अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और परिचितों ने प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक पर देर से इलाज शुरू करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
मूल रूप से देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी सुभाष श्रीवास्तव (52) पिछले कुछ वर्ष से नवीन गल्ला मंडी परिसर के पीछे स्थित कालोनी में रह रहे थे। उनकी मंडी में आढ़त है। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह बाइक से मंडी स्थित अपनी आढ़त जा रहे थे। मंडी परिसर के अंदर ही अचानक उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलते हुए उधर से जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई।
इसके कारण सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नघेटा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। साथ गए लोगों का आरोप है कि नौ बजे सुभाष को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद 500 रुपये का टोकन भी कटवाया और फिर 600 रुपये की रसीद कटवाकर एक्सरे करा लिया। इसके लगभग दो घंटे बाद डाॅक्टर आए और बिना कुछ बताए चले गए। इसको लेकर अस्पताल में काफी हंगामा और नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
डाक्टर का दावा है कि उनके अस्पताल के कुछ शीशे भी तोड़ दिए गए। उधर दूसरी ओर सुभाष को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शिल्पी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।