{"_id":"8be7c75dbdd82fec51c165be5484206d","slug":"against-cmo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के खिलाफ आशा बहुएं लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के खिलाफ आशा बहुएं लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमे में तैनात आशा-बहुओं ने मानदेय में
विज्ञापन
कटौती करने पर विरोध जताया और सीएमओ कार्यालय का घेराव कर सीएमओ की
कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। विभाग में कार्यरत
आशा-बहुओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल प्रांगण में बैठक की।
इसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पर काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा प्रोत्साहन राशि में कटौती की जा रही है। जननी सुरक्षा योजना एवं प्रपत्र आदि पर अवैध धन की वसूली की जा रही है।
आशा कार्यकत्री एवं संगिनी कार्यक्षेत्र का वितरण कर मानदेय समय से नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा आशा के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि इस संबंध में सीएमओ को 29 दिसंबर को ज्ञापन दिया गया था, पर इसके बाद भी चिकित्सा अधीक्षक मनमानी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि समस्याओं का निदान न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष ओमकार आदि समेत आशा बहुएं मौजूद थीं।