फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After two and a half decades, the post of president is out of Ved family, politics of Mandi changed

Hardoi News: ढाई दशक बाद अध्यक्ष पद वेद परिवार से बाहर, बदली मंडी की राजनीति

Mon, 02 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
After two and a half decades, the post of president is out of Ved family, politics of Mandi changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। दो दशक के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार नवीन गल्ला मंडी परिसर की व्यापार राजनीति ने करवट ले ही ली। पिछले दो दशक से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो रहे वेद प्रकाश गुप्ता के गतवर्ष निधन के बाद हुए चुनाव में सहानुभूति की लहर के बीच उनके बड़े बेटे ने छह वोटों से जीत दर्ज की थी।
गत चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंदी रहे श्यामा कुमार गुप्ता ने इस चुनाव में वेद गुप्ता के छोटे पुत्र राज किशोर गुप्ता को 103 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली। मंडी की राजनीति में हुए इस बदलाव को लेकर व्यापारी भी खासे आशांवित हैं। नवीन गल्ला मंडी में हर दो वर्ष पर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव होता है। वर्ष 1996 में मन्नीलाल शाह को हराकर वेद प्रकाश गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। उसके बाद मंडी की सत्ता उनके पास ही रही।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के सितंबर माह में मृत्यु होने तक वेद प्रकाश गुप्ता ही मंडी के अध्यक्ष रहे। वेद के वर्चस्व को खत्म करने की कवायद में बीच में तीन बार अध्यक्ष मनोनीत भी किए गए, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में फिर से यह पद वेद के पास ही पहुंचता रहा। सितंबर 2021 में उनके निधन के बाद हुए चुनाव में वेद गुप्ता के बड़े पुत्र राज कुमार गुप्ता ने निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामा कुमार गुप्ता को छह वोट से हराकर पिता की विरासत संभाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में राज कुमार गुप्ता मैदान में नहीं थे, लेकिन उनके छोटे भाई राज किशोर गुप्ता मैदान में उतरे थे। उनका सीधा मुकाबला श्यामा कुमार गुप्ता टीटू से हुआ। इस बार टीटू 103 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। टीटू गुप्ता भी मंडी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह मंडी के महामंत्री छह बार चुने गए।
तीन बार उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ, जबकि तीन बार वह चुनाव में जीतकर महामंत्री बने। इस बार वरिष्ठ मंत्री पर रजनीश कुमार गुप्ता तीसरी बार अपना पद बचाने में सफल हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष रावेंद्र कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता भी अपना पद बचाने में सफल हुए।
इंसेट
महामंत्री के पद के लिए रविवार को दोबारा होगा मतदान
नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री के पद के लिए रविवार को फिर से मतदान होगा। दरअसल दो मतपत्रों को लेकर विवाद होने और दो प्रत्याशियों के बीच हार जीत में एक वोट का ही अंतर होने के कारण चुनाव परिणाम रोक दिया गया था। चुनाव समिति के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह ने बताया कि पूरी जानकारी नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक नरेश अग्रवाल को दी गई थी।

दोनों मतपत्रों की जांच हुई थी। एक मत वैध और एक अवैध घोषित हुआ था। इसके चलते दोनोें प्रत्याशियों के वोट बराबर हो गए थे। दोनों ही प्रत्याशी लॉटरी के लिए सहमत नहीं हुए। इस पर संरक्षक के निर्देश पर पुन: चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। अब रविवार को महामंत्री पद के लिए चुनाव होगा और उसी दिन मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed