फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the worship of the mother Siddhidatri Bhandara

मां सिद्धिदात्री के पूजन के बाद हुए भंडारे

Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
After the worship of the mother Siddhidatri Bhandara
मां की पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री के पूजन के बाद भंडारों में भक्तों ने प्रसाद छका। मंदिरों और घरों में कन्याओं को भोज कराया गया। कई स्थानों पर जागरण इत्यादि कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। शास्त्री उमाकांत अवस्थी के अनुसार मां भवानी की नौवीं शक्ति का स्वरूप सिद्धिदात्री मां हैं।

विज्ञापन


मां की आराधना करने से सभी का कल्याण होता है और दीन दुखियों के कष्ट दूर होते हैं। नवमी को मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ भंडारों एवं कन्या भोज के आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने घरों पर कन्या भोज का आयोजन किया। इधर, मोहल्ला सरायथोक पश्चिमी में बाला जी धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में भंडारा हुआ। इस मौके  पर श्रीष चंद्र पाठक, प्रदीप पाठक, राजेंद्र कश्यप, केके दीक्षित, पंकज अवस्थी, योगेश श्रीवास्तव, रामजी मिश्रा, अमित वाजपेयी, धीरेंद्र मिश्रा, अमित त्रिवेदी, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, राम नवमी पर शहर के लखनऊ रोड पर नवीन गल्ला मंडी के निकट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर को सजाया गया। भगवान श्रीराम तथा माता सीता एवं लक्ष्मण जी व हनुमान जी के सामने भक्तों ने मत्था टेक कर सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख यजमानों में राइस मिलर्स अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल व पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल मौजूद रहे तो पूजन आदि का कार्यक्रम शास्त्री मैथलीशरण ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहानी संवाददाता के अनुसार, मंदिरों पर दिन भर देवी के दर्शन को श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। यहां के गायत्री प्रज्ञा पीठ, भूरेश्वर मंदिर, इच्छापूर्णी मंदिर, दानेश्वर मंदिर, मंशानाथ, शीतला देवी व सिंह वाहिनी आदि मंदिरों पर भीड़ रही। इस क्रम में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर चौबीस हजार गायत्री मंत्रों के जाप का अनुष्ठान पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed