फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the decline, now the booking of gold and silver has increased

Hardoi News: गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की बुकिंग तेज

Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
After the decline, now the booking of gold and silver has increased
औरैया। दीपावली के बाद बाजारों में आई रौनक अब शादी-ब्याह के मौसम की तैयारियों में बदल चुकी है। देवोत्थान एकादशी (1 नवंबर) से शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। ऐसे में औरैया जिले में ज्वैलरी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोने-चांदी के दामों में हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए लोग अब अपने लिए गहनों की अग्रिम बुकिंग कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख सराफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,21300 प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 1,52,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में सोने-चांदी के भाव में लगभग 800 रुपये से 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। इसी के चलते ग्राहक अब अपने खरीद मूल्य को सुरक्षित करने के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारी नैतिक वर्मा ने बताया कि शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो रहा है, इसलिए ग्राहक कुछ राशि जमा करके आज के रेट पर सोना-चांदी सुरक्षित कर रहे हैं। दरें बढ़ने की स्थिति में उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। ज्वैलरी कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार अग्रिम बुकिंग में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। लोग अब सजावट और कपड़ों की तुलना में सबसे पहले गहनों को सुरक्षित करने में रुचि दिखा रहे हैं। दिवाली के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आने से बाजार में रौनक लौटी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताहों में मांग और बढ़ेगी। औरैया के बाजारों में इस समय हर तरफ शादी सीजन ऑफर और बुक नाउ, पे लेटर जैसी स्कीमें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed