{"_id":"696bc470403fc22c7c02e26f","slug":"after-the-blockade-the-possession-was-taken-again-instructions-for-fir-hardoi-news-c-213-1-hra1001-143486-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: थाकबंदी के बाद दोबारा किया कब्जा, प्राथमिकी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: थाकबंदी के बाद दोबारा किया कब्जा, प्राथमिकी के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 17: संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ सान्या छाबड़ा को फरियाद बताते समजलपुर के शिवनंदन। संवाद
बिलग्राम। तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याएं सुनीं। जूजूआमऊ निवासी महेश ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके खेत की पैमाइश 26 जुलाई 2025 को हुई थी। खंभे भी लगाए थे परंतु आरोपियों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। इस पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा से समजलपुर निवासी शिवनंदन ने शिकायत की। बताया कि सिंचाई विभाग ने नहर खोदने के नाम पर उनके खेत में खोदाई कर दी है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को बुलाया तो वह नहीं थे। इस पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में यशवंत लाल निवासी अजमत नगर ने बताया कि उनकी भूमि की पैमाइश तहसील टीम ने कराई थी उन्होंने सरसों की फसल बोई थी। कुछ लोगों ने सरसों की फसल पलट दी। रामपाल सिंह निवासी अशोक नगर कुरसठ ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मकान के सामने से कच्चा रास्ता है जिस पर आए दिन कब्जा का प्रयास किया जाता है। मार्ग को पक्का बनवाए जाने की मांग की।
सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई अवश्य करें। वहीं, एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि कब्जे की शिकायत की संयुक्त जांच करें। तहसील से पैमाइश के बाद कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी अवश्य दर्ज की जाए। तहसील दिवस में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील में सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने शिकायतों को सुना। राजस्व, पुलिस सहित अन्य विभागों की 27 शिकायतों को दर्ज किया गया। एसडीएम एके मिश्रा, तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
संडीला तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने शिकायतों को सुना। 53 शिकायतें दर्ज की गईं और दो का निस्तारण किया गया। एएसपी सुबोध गौतम, सीओ संतोष कुमार सिंह सहित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।