{"_id":"5fa2ed128ebc3e9bcf5c7478","slug":"after-seven-year-peddy-rake-came-hardoi-news-knp592470841","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद आंध्र प्रदेश के लिए लोड हुई धान की मिनी रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद आंध्र प्रदेश के लिए लोड हुई धान की मिनी रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल बाद बुधवार को जिले से धान की पहली मिनी रैक लोड हुई। अधिकारियों ने इसे मालगाड़ी से आंध्र प्रदेश रवाना कर दिया। अभी तक चीनी का ही निर्यात किया जा रहा था।
लॉकडाउन में रेलवे ने माल परिवहन के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशीं। अब छोटे व्यापारियों और निर्यातकों को भी रेल माल परिवहन सेवा की ओर आकर्षित किया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को धान की पहली मिनी रैक (21 वैगन में लगभग 13 हजार क्विंटल धान) लोड हुई है।
रैक आंध्र प्रदेश के सांवलकोट के लिए लोड हुई। शाम को अधिकारियों ने रैक को रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक व्यापारियों को पूरी मालगाड़ी (42 वैगन, लगभग 25 हजार क्विंटल माल) बुक करानी पड़ती थी। व्यापारी व माल परिवहन हित के लिए रेलवे ने इसका सरलीकरण किया है।
विज्ञापन
सीएमआई मनीष वाजपेयी ने बताया कि व्यापारियों के लिए मिनी रैक की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत अब व्यापारी 21 वैगन या इससे कम माल मालगाड़ी से भेज सकते हैं।
वर्ष 2019-20 में हरदोई स्टेशन से अप्रैल से सितंबर तक 13 रैक लोड हुई थीं। इससे विभाग को पांच करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस बार कोरोना काल में स्टेशन से 34 रैक लोड हुईं।
इससे विभाग को लगभग 13 करोड़ रुपये की आय हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आवक में भी इजाफा हुआ है। गत वर्ष अप्रैल से सितंबर तक जनपद में कोयला, सीमेंट, राशन की 79 रैकें आईं थीं, जबकि इस बार अप्रैल से सितंबर के बीच जिले में 110 रैकें आईं हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश के निर्देश पर इन दिनों माधौगंज स्टेशन पर रैक लोडिंग प्वाइंट विकसित कराया जा रहा है। सीएमआई मनीष वाजपेयी ने बताया कि जल्द ही यहां से माल लोडिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। व्यापारी पांच वैगन तक माल लोड करा सकेंगे।