{"_id":"647b8f8db069b14561049104","slug":"after-looting-the-laborer-he-was-tied-and-thrown-into-the-pit-hardoi-news-c-12-1-267514-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मजदूर से लूटपाट के बाद बांधकर गड्ढे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मजदूर से लूटपाट के बाद बांधकर गड्ढे में फेंका
Sun, 04 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बघौली। ससुराल जा रहे श्रमिक को बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया। हाथ-पैर बांधकर गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सुरसा थाने के खुद्दी निवासी रामनाथ शुक्रवार की रात हरदोई-लखनऊ रोड पर अपनी ससुराल सिरदार पुरवा मजरा अड़गापुर जाने के लिए खजुरमई तिराहा पर बस से उतरा और पैदल ससुराल जाने लगा। बताया कि उसी दौरान एक काले रंग की बाइक उसके पास रुकी उसमें सवार दो युवकों ने ससुराल तक छोड़ने की बात कहकर उसे बैठा लिया। रामनाथ के मुताबिक हेड़हा नाला के पास बाइक सवार उससे मार-पीट कर जेब में रखे सात हजार रुपये लूट लिए और उसके हाथ बांध कर उसे वहीं पास के गड्ढे में फेंक कर दोनों फरार हो गए। कुछ देर बाद शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिक को इलाज के लिए सीएचसी सुरसा भेजा, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।