फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After Holi, the number of patients suffering from nose, ear and throat increased.

Hardoi News: होली के बाद नाक कान गले के बढ़े मरीज

Tue, 10 Mar 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
After Holi, the number of patients suffering from nose, ear and throat increased.
फोटो-21- मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पर्चा काउंटर के पास लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन




- सोमवार को मेडिकल कॉलेज में कुल 1663 और महिला चिकित्सालय में 463 पर्चे बने



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। होली मेें जमकर हुई रंगबाजी और मेल-मिलाप ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लंबी कतार लगा दी है। कुछ होली का असर और कुछ बदलते मौसम का प्रभाव, नाक, कान, गला और बुखार के मरीजों की संख्या अचानक तेजी से बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी में इस कदर भीड़ उमड़ी कि मरीजों और तीमारदारों को कतारबद्ध करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1663 और महिला अस्पताल में 463 पर्चे बने।




मेडिकल कॉलेज में अमूमन 1150 से लेकर 1250 पर्चे रोज बनते हैं। इस माह के प्रथम सप्ताह में दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को रंग खेला गया। चार मार्च को मेडिकल कॉलेज में होली की छुट्टी रही। दो और तीन मार्च को ओपीडी दोपहर 12:30 बजे तक रही थी। त्योहार के चलते पूरे हफ्ते मेडिकल कॉलेज में औसत से कम पर्चे बने। होली के बाद पहले सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीज और उनके तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष और दवा काउंटर पर लंबी कतारें नजर आईं। इसमें भी सबसे ज्यादा मरीज नाक, कान और गला विशेषज्ञ कक्ष के बाहर नजर आए। खांसी, जुकाम के मरीज भी खूब आए। भीड़ ज्यादा होने से मरीज और उनके तीमारदारों को दवा लेने में काफी समय लग गया। इसी तरह महिला चिकित्सालय में भी भीड़ रही।
विज्ञापन



इनसेट
मेडिकल कॉलेज और महिला चिकित्सालय में बीते दिनों कुछ इस तरह आए मरीज
तारीख मेडिकल कॉलेज महिला चिकित्सालय
दो मार्च 764 102
तीन मार्च 351 24
पांच मार्च 605 60
छह मार्च 1345 360
सात मार्च 1312 340
नौ मार्च 1663 463
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed