फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After father dies in wall collapse, 18-month-old infant also passes away.

Hardoi News: दीवार गिरने से पिता की मौत के बाद 18 माह की मासूम ने भी तोड़ा दम

Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
After father dies in wall collapse, 18-month-old infant also passes away.
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र बंदरहिया गांव में सोमवार रात कच्ची दीवार गिरने से हुए हादसे में पिता की मौत के बाद अब 18 माह की मासूम की भी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, हादसे में घायल मां नफीसा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बंदरहिया निवासी महबूब फेरी लगाकर चूड़ी बेचते थे। सोमवार की देर रात वह पत्नी नफीसा और तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे महबूब के दो बच्चों रजा हुसैन और खैरुन्निसा को लघुशंका का आभास हुआ तो नफीसा दोनों को लेकर बाहर आ गई। इसी बीच 18 माह की निशा रोने लगी। दोनों बच्चों को छोड़कर नफीसा वापस अंदर गई, तभी दो दिन की बारिश में जर्जर हो गई कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में महबूब, नफीसा और निशा दब गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन और पास पड़ोस के लोग आ गए और उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए तब तक महबूब की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल नफीसा और निशा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। गंभीर हालत में निशा को पीआईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां करीब 21 घंटे तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed