{"_id":"0376a0a66e4218ab67251c61b8f7d4bc","slug":"after-examination-will-be-illiterate-literate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा बाद निरक्षर हो जाएंगे साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा बाद निरक्षर हो जाएंगे साक्षर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत जिले में संचालित लोक
विज्ञापन
सेवा केंद्र में प्रशिक्षण लेने वालों निरक्षरोें की परीक्षा रविवार को
होगी। परीक्षा में शामिल होने के बाद निरक्षरों की गिनती साक्षरों में होने
लगेगी। परीक्षा समिति की बैठक में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जिले में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत लोक शिक्षा केंद्र संचालित हैं। इनमें निरक्षरों को प्रशिक्षण देकर साक्षर बनाया जा रहा है। इनकी रविवार को परीक्षा को होगी। इस संबंध में शुक्रवार को डायट में जिला परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा की कार्य योजना बनाई गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा नियमानुसार कराई जाए। जिन विद्यालयों में केंद्र हैं। उनके प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
केंद्र पर तैनात प्रेरक कक्ष निरीक्षक का दायित्व निभायेंगे। बीईओ संडीला को परीक्षा प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के दिन परिषदीय विद्यालय खुलेंगे और विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षा संपन्न करायेंगे।
डायट प्राचार्य मीरा पाल ने कहा कि साक्षरता परीक्षा का मूल्यांकन समय सीमा के अंदर कर विवरण निदेशालय को उपलब्ध करा दिया जाये। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी जिला समंवयक, सभी ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।