फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   after death corona confirmed,

पॉजिटिव निकला मृतक, पुत्र भी मिला संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
after death corona confirmed,
पॉजिटिव निकला मृतक, पुत्र भी मिला संक्रमित - गुरुग्राम से गांव आते समय रास्ते में हुई थी मौत - कोरोना की जांच को शुक्रवार को लिया गया था नमूना, पूरा परिवार किया गया था क्वारंटीन - बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा की घटना अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। हरियाणा के गुरुग्राम से वापस गांव आते समय दम तोड़ने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उसका एक पुत्र भी संक्रमित मिला है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की सूचना पर डिप्टी सीएमओ डॉ प्रशांत रंजन ने शव व साथ आए परिजनों का भी नमूना कोरोना की जांच के लिए कराया था। परिजनों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी व्यक्ति(45) पिछले लगभग दो दशक से अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहते थे। वहीं एक फैक्ट्री में टेक्रीशियन के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र भी हैं। बड़े पुत्र के मुताबिक पिछले तीन-चार दिनों से पिता की तबियत खराब थी। गुरुग्राम में ही एक प्राइवेट चिकित्सक से दवा ले रहे थे। गुरुवार की दोपहर पिता ने गांव जाने की इच्छा जताई तो एक प्राइवेट वाहन किराए पर लेकर पूरा परिवार गुरुवार की रात आठ बजे हरदोई आने के लिए निकला। रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। शुक्रवार को शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों के बारे में ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दे दी थी। इसके बाद सभी परिजनों का कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया गया था। शव का भी नमूना जांच के लिए लिया गया था और पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में जहां मृतक कोरोना पॉजिटिव निकला है वहीं उसका बड़ा पुत्र भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed