{"_id":"586bee7c4f1c1b4d56159792","slug":"after-controversy-wife-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगा जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को किसी बात को लेकर पति से हुई कहासुनी से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर कमरे में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटी खुर्द निवासी बबलू का सोमवार को किसी बात पर पत्नी नीलम (35) से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद करीब नौ बजे नीलम और बेटी नीतू (13) कमरे में अंदर से कुंडी बंदकर सो गए थे।
विज्ञापन
जबकि बबलू कमरे के सामने पड़े छप्पर के नीचे सो गया था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे नीतू जागी, तो उसने मां क ा शव फांसी पर लटक रहा था। बदहवास होकर बाहर निकली नीतू ने बबलू को बताया।
विज्ञापन
मृतका के पिता जयराम निवासी बेरिया गांडा थाना बांगरमऊ उन्नाव ने किसी आरोप से इनकार किया है। उसने बताया कि सुबह करीब पांच बजे बबलू ने उसे घटना की जानकारी दी थी।
पिता जयराम ने बताया कि करीब 15 साल पहले नीलम की शादी की थी। इस दौरान उसने ससुरालीजनों की कोई शिकायत नहीं की थी। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।