फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After award of the participants face bloom

पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 26 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
After award of the participants face bloom
राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इनाम दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान प्राचार्य डा. सुधीर कुमार चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सच्चे दिल और कड़ी मेहनत के जरिए कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

असफल रहे प्रतिभागियों को अपनी चूक पर गौर करते हुए अगली बार पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में हिस्सेदारी करनी चाहिए।

इसके बाद युवा महोत्सव के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। साथ ही पूरे वर्ष एवं विभागीय परिषदों की ओर से होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


परिषदीय प्रतिगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार विभागाध्यक्षों की ओर से दिए गए। संयोजक प्रोफेसर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व डा. गगन कुमार ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान किया। डा. गगन ने प्राचार्य व संरक्षक को जीडीसी की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में समस्त विभागों के प्रभारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed