{"_id":"6a021ed06de0ac69f4028648","slug":"after-a-few-days-of-relief-the-suns-attitude-turned-harsh-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149594-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कुछ दिनों की राहत के बाद तल्ख हुए सूरज के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कुछ दिनों की राहत के बाद तल्ख हुए सूरज के तेवर
Mon, 11 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 11 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। कुछ दिनों की राहत के बाद सूरज ने तेवर तल्ख कर लिए हैं। सोमवार सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण भीषण गर्मी हुई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्यादातर लोग धूप से बचने के लिए सिर ढककर चलते नजर आए।
पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी मौजूद है, इसके कारण अब तेज धूप निकलते ही भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति यह थी कि मुख्य बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर घर वापस आने वाले बच्चे गर्मी से परेशान नजर आए। अभिभावकों के साथ दुपहिया वाहन पर आने वाले बच्चों को जहां सीधे धूप का सामना करना पड़ रहा था तो स्कूल बस व वैन में बैठे बच्चे वाहन के अंदर की गर्मी से परेशान नजर आए।
गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे और सिर को तौलिये व स्कार्फ से ढककर निकलते नजर आए। गर्मी बढ़ते ही शहर में गन्ने का रस, लस्सी और बेल के शरबत की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही। तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी।