फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After a dispute with her husband, a married woman living in her maternal home committed suicide by hanging herself.

Hardoi News: पति से विवाद के बाद मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 02 Mar 2025 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, a married woman living in her maternal home committed suicide by hanging herself.
माधौगंज। ससुराल में पति से विवाद के बाद 17 फरवरी से मायके में रह रही विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार दोपहर परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी रिषी कुमार सेना में जवान हैं। इन दिनों उनकी तैनाती सिक्किम में है। रिषी की शादी माधौगंज थाना क्षेत्र के सुमेरगंज निवासी उमादेवी (25) के साथ तीन साल पहले हुई थी। दोनों से एक डेढ़ साल की निशक्त बच्ची भी है। फरवरी में रिषी छुट्टी पर घर आया था। उमा के भाई राम लखन के मुताबिक 17 फरवरी को रिषी ने उमा को मारा पीटा था। इसकी जानकारी उमा ने फोन पर दी तो परिजन उसे मायके ले आए। तब से वह मायके में थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लगभग 12 बजे उमा ने मायके में ही कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। तब से मृतका मायके में थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। भाई ने प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed