फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 19 years, bet on Brahmin face, Vikram Pandey is new District President of Congress

Hardoi News: 19 साल बाद ब्राह्मण चेहरे पर दांव, विक्रम पांडेय कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष

Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
After 19 years, bet on Brahmin face, Vikram Pandey is new District President of Congress
फोटो-43-विक्रम पांडेय। आर्काइव
विज्ञापन

- अनुपम दीक्षित बने शहर अध्यक्ष- राहुल और प्रियंका के भरोसेमंद कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं विक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। लंबे समय से संगठन का काम संभाल रहे विक्रम पांडेय को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष घोषित किया है। विक्रम इससे पहले पार्टी के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। पार्टी ने लगभग 19 वर्ष बाद ब्राह्मण चेहरे को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इससे पहले वर्ष 2003 में संजय त्रिवेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
संजय त्रिवेदी के पिता ओम नारायण त्रिवेदी भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे थे। विक्रम की गिनती राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भरोसेमंद और करीबी कार्यकर्ताओं में होती है। इससे पहले विभिन्न प्रदेशों में विक्रम पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन का कार्य संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने सभी जिला और शहर कार्यकारिणियों को भंग कर दिया था। अभी तक जिलाध्यक्ष रहे आशीष सिंह सोमवंशी को प्रदेश टीम में समायोजित किए जाने की चर्चा है। शहर अध्यक्ष पद पर अनुपम दीक्षित को मनोनीत किया गया है। अनुपम भी कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं और पिछली टीम में जिला महासचिव और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed