{"_id":"6192992ee3b22f0a23726df7","slug":"afsar-in-arab-vaccination-showed-in-hardoi-hardoi-news-knp6641725197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब में था ‘अफसर’, कर्मचारियों ने अस्पताल में लगा दी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरब में था ‘अफसर’, कर्मचारियों ने अस्पताल में लगा दी वैक्सीन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान का रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों ने खेल कर डाला। शाहाबाद निवासी युवक को टीका ऐसी तारीख में लगा दिखा दिया, जब वह अरब में था। पूरे मामले पर अब अफसर लीपापोती की कवायद में लगे हैं।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी अफसर अली (34) अरब के रियाद शहर में इलेक्ट्रीशियन थे। रियाद में उन्होंने चार अप्रैल को कोरोना रोधी पहली डोज लगवाई थी। इसके सारे आवश्यक अभिलेख भी अफसर अली के पास हैं। छह जून को अफसर अली अरब से वापस भारत आ गए। बीस सितंबर को उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाई।
दूसरी डोज लगने के बाद जब अफसर अली को टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र दिया गया, तो वह भी सकते में आ गया। टीके की पहली डोज का उल्लेख भी इस प्रमाण पत्र में था। प्रमाण पत्र के मुताबिक उसे सात मई 2021 को जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना रोधी पहला टीका लगा दिखाया गया, जबकि सात मई को अफसर अरब के रियाद शहर में था।
विज्ञापन
एक मामला यह भी
बावन कस्बे के निवासी विवेक त्रिवेदी 37 वर्ष के हैं। उन्हें कोरोना रोधी टीके की पहली डोज 19 जून 2021 को लगाई गई थी। दूसरी डोज उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में 13 नवंबर को ली। इसका मैनुअल कार्ड भी उनके पास है। लेकिन कोविड टीकाकरण पोर्टल से टीकाकरण संबंधी जो प्रमाण पत्र जारी हुआ, उसमें दूसरी डोज तीस सितंबर को लगाना दर्शाया गया है। यह भी उल्लेख है कि उसका टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में हुआ।
कोरोना टीकाकरण की स्थिति
- 1831987 लोगों को लग चुकी कोरोनारोधी टीके की पहली डोज
- 676576 लोगों को लग चुकी टीके की दूसरी डोज
- 2928453 लोगों को टीका लगाने का है लक्ष्य