फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocates union elections today , preparations complete

अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, तैयारियां पूरी

Tue, 22 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 22 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Advocates union elections today , preparations complete
अधिवक्ता संघ चुनाव में मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशियों की सोमवार को कचहरी में खासी चहल पहल रही। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी। दूसरी ओर कचहरी के बाहर भी अलग अलग गुटों में मीटिंगों का दौर जारी रहा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि संघ के चुनाव में 22 पदों के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को कचहरी के 1446 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


इल्डर कमेटी की देखरेख में आज होने वाले मतदान के लिए कुल 15 बूथ बनाए गए है। जिसमें अधिवक्तागण अपने परिचय पत्रों को लेकर एसी कक्ष में पहुंचकर अपने सूची क्रमांक को बताकर मतदान कर सकेंगे और सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे चलेगा। भोजनावकाश के  कारण दोपहर डेढ़ बजे से 2 बजे के मध्य मतदान रुका रहेगा। मतदान के चलते सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं वकील घर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान संघ के महामंत्री कमलेश पांडे ने बताया कि चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए मतदान व मतगणना की प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में होगी और पूरी प्रक्रिया को लाइव एलसीडी पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed