फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocates of union elections Announced

अधिवक्ता संघ चुनाव की बजी रणभेरी

Wed, 16 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates of union elections Announced
अधिवक्ता संघ चुनाव में 22 पदों के लिए 16 दिसंबर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 22 पदों के लिए होने वाले संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।   संघ के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी निर्धारित प्रारूप पर अपने नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दाखिल कर सकेंगे। संघ की ओर से सभी पदों के लिए जमानत राशि भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


जो नामांकन पत्र स्वीकृत होने की दशा में वापस नहीं की जाएगी। एल्डर कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि संघ अध्यक्ष पद के लिए जमानत धनराशि दो हजार रुपये, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक हजार, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच सौ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए साढ़े चार सौ, महामंत्री डेढ़ हजार, कोषाध्यक्ष पद के लिए साढ़े तीन सौ, संयुक्त मंत्री के तीन अलग अलग पदों के लिए प्रत्येक के लिए तीन सौ रुपये जमानत धनराशि तय की गई।
विज्ञापन


वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए डेढ़ सौ रुपये जमानत धनराशि प्रत्याशियों को अदा करनी होगी। नामांकन प्रपत्र में प्रत्याशी को एक समर्थक व एक प्रस्तावक भी देना होगा जोकि किसी अन्य प्रत्याशी का प्रस्तावक या समर्थक न हो। नामांकन के एक दिन पूर्व महामंत्री पद के कुछ प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए साथी वकीलों को लेकर वोट मांगने का क्रम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश होगा वर्जित
एल्डर कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि संघ के चुनाव में पूरी तरह पारदर्शिता रहेगी। चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से लागू किया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित होगा। कोई भी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए या प्रचार के लिए प्रलोभन व दबाव का प्रयोग नहीं करेगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं संघ के भवन में जगह जगह चस्पा किए गए प्रचार के पोस्टरों के बावत संघ के मंत्री कमलेश पांडे ने बताया कि जिन दावेदारों ने संघ की दीवारों पर पोस्टर लगाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed