फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocates mobilized against the Advocates Amendment Bill, protested and burnt the effigy of the Law Minister.

Hardoi News: अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में अधिवक्ता लामबंद, विरोध प्रदर्शन कर कानून मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 25 Feb 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Advocates mobilized against the Advocates Amendment Bill, protested and burnt the effigy of the Law Minister.
हरदोई। अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में बार काैंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय और कोषागार का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और केंद्रीय कानून मंत्री का पुतला भी फूंका। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहे। तहसील मुख्यालयों में भी अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर और मंत्री अनिल मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में विरोश प्रदर्शन किया। काला कानून वापस लो, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद लिखी तख्तियों के साथ अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। शहर के सिनेमा चौराहा पर केंद्रीय कानून मंत्री का पुतला फूंका। यहां मानव श्रंखला बनाकर लगभग 20 मिनट तक चौराहा भी जाम किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 अधिवक्ताओं के विरोध में हैं।
विज्ञापन

संशोधन करके सरकार अधिवक्ताओं के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पपूर्व अध्यक्ष केडी शुक्ला, अशोक द्विवेदी, त्रिलोकी सिंह गौर, राम प्रताप यादव, पंकज सिंह, शिव सेवक गुप्ता, विजय मोहन वाजपेयी, शिवमोहन शुक्ला, प्रतिमा मिश्रा, प्रीती द्विवेदी आदि मौजूद रहीं। संडीला में अधिवक्ता पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार करते नजर आए। तहसील के सभी न्यायालयों, ग्राम न्यायालय, रजिस्ट्री और नोटैरी आदि का भी काम न हीं हुआ। विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल त्रिपाठी, मंत्री सत्य कुमार भी मौजूद रहे। शाहाबाद में अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने केंद्रीय कानून मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित, महामंत्री अमित गुप्ता, राज कुमार रावत, अमित मिश्रा, विमलेश लोधी आदि मौजूद रहे। बिलग्राम में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उपनिबंधक कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान सियाराम यादव, राम प्रसाद आर्य, शिव कुमार पाल, सज्जाद हुसैन, अकरम खान आदि मौजूद रहे। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बार के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, देवेश वाजपेयी, जितेंद्र मिश्रा, राजीव सिंह, संजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed