फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocates association new team take oath

अधिवक्ता संघ की नई टीम ने ली शपथ

Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Advocates association new team take oath
अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने विवेक व मेहनत से ऐसा काम करें, जिसमें अधिवक्ताओं का हित हो। संघ की हड़ताल से समस्या का हल नहीं होता है। बेहतर है कि समस्याओं का निराकरण वार्ता से किया जाए। बार बेंच के मध्य आने वाली समस्याओं को सहज ढंग से दोनाें पक्षों को निपटाना चाहिए। ये बातें उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के वार्षिक समारोह में नए पदाधिकारियों  के शपथ ग्रहण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ने कहा कि न्यायालयों को अपने आदेश न्यायिक परिधि में रहकर और वकीलों को पूरी तरह सुनकर करना चाहिए। जूनियर अधिवक्ताओं को किसी सीनियर के साथ कुछ साल रहकर उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी मुवक्किल से गलत तरीके से धन न लें व गारंटी से बचें। न्यायमूर्ति ने जूनियर वकीलों से कहा कि कठिन जरूर है लेकिन मेहनत व ईमानदारी से कार्य करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रभारी जिला जज हरवीर सिंह ने कहा कि नई टीम संघ की प्रगति के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि बार बेंच के लोगों को साथ साथ सामंजस्य से काम करना चाहिए।
विज्ञापन


दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। इससे पहले संघ के पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद बाजपेई व महामंत्री कमलेश पंाडेय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रभारी जिला जज हरवीर सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह, महामंत्री अश्वनी सिंह समेत सभी 22 पदाधिकारियों को संघ के संविधान के प्रति निष्ठा, पद के निर्वहन एवं संघ की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। संघ की ओर से एल्डर्स कमेटी के सदस्य अखिलेश्वर नाथ गुप्ता, सुरेश चंद्र तिवारी, दिनेश चंद्र पाठक, मनोहर लाल पाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


106 जूनियर वकीलों को कानून की पुस्तकें देने व दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को 1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। बार कौंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहा कि पदाधिकारी बनना जिम्मेदारी का काम होता है। उन्होंने बार कौंसिल से जिले को 50 हजार पुस्तकें दिलाने की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव उन्होंने ने नहीं वकीलों ने लड़ा था, जीत अधिवक्ताओं की हुई है। साल भर सभी लोग सहयोग करें, विकास होगा। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि बार बेंच के मध्य सामंजस्य, पुस्तकालय व कैंटीन का बेहतर निर्माण सहित अन्य मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।


समारोह में अधिवक्ता वैभव सिंह, गुंजन मिश्र, त्रिलोकी सिंह गौर, राजपाल गुप्ता व नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिंह भेंट किया। निवर्तमान अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। अधिवक्ता रामावतार शुक्ला, महामहिमा श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व मंत्री अशोक कुमार द्विवेदी ने किया। न्यायिक अधिकारी, अभियोजन अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed