फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Advocates Association , 93 percent of the vote in elections

अधिवक्ता संघ के चुनाव में 93 फीसदी मतदान

Tue, 22 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Advocates Association , 93 percent of the vote in elections
अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को 93 फीसदी मतदान हुआ। 1347 अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक शांति पूर्वक हुआ। मतगणना बुधवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शाम तक सभी परिणाम आ जाएंगे। 22 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका मेें कैद हो गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मतपेटी सील मोहर लगाकर मतदान कक्ष में ही सुरक्षित रखवा दी गई हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को अपने निर्धारित समय से सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। पहले 2 घंटे में लगभग 200 वोट पडे़। इसके बाद कचहरी में वकीलों का आना तेजी से शुरू हो गया। 12 बजे तक करीब 500 वोट पड़े। भोजनावकाश तक 825 मत पड़े गए और इसके बाद में मतदान में तेजी आई शाम 4 बजे तक 1280 वोट पडे़। पांच बजे तक चले मतदान में कुल 1347 वकीलों ने वोट डाले। मतदान के दौरान वकीलों ने लंबी कतार में लगकर शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ की ओर से बैरीकेडिंग आदि की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने वोट डालने आने वाले एक-एक वकीलों से आखिरी समय तक मत देने की गुहार लगाई। कचहरी परिसर मेें वकीलों और उनके समर्थकों की खासी भीड़ रही। शाति व्यवस्था के दृष्टिकोण से क्षेत्राधिकारी नगर रामलाल राय व शहर कोतवाल नागेश मिश्रा ने कचेहरी परिसर का फोर्स के साथ राउंड भी लिया। दूसरी ओर वकील धर में भी काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इल्डर कमेटी के  सदस्य मनोहर लाल, अखिलेश्वर नाथ गुप्ता, सुरेशचंद्र तिवारी, दिनेशचंद्र पाठक व कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वप्रसाद गुप्ता की देखरेख में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। वहीं संघ अध्यक्ष रामेश्वप्रसाद बाजपेई व महामंत्री कमलेश पांडे भी व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। कार्यकारिणी पदाधिकारी अलंकार सिंह, पंकज सिंह व सवेंद्र कुमार ने इल्डर कमेटी का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखे कई चर्चित चेहरे
अधिवक्ता संघ के चुनाव में नियमित वकालत न करने वाले उन लोगाें ने भी बड़े ही उत्साह के साथ अपना मतदान किया और जो संघ के सदस्य है और राजनीतिक क्षेत्र मेें भी जुड़े हुए है। मंगलवार को संघ के चुनाव मेें पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृजराज किशोर दीक्षित, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा,भाजपा नेता माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू,कृष्णावतार दीक्षित, अभिनेता राहुल चौहान, शैलेंद्र सिंह भवानी आदि ने वोट डाले। वहीं पूर्व विधायक गंगासिंह चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवशंकर पांडे, अंन्नदाता सहायता मंच के संयोजक प्रीतेश दीक्षित आदि कई लोग भी अधिवक्ता संघ परिसर में मौजूद रहे। बुधवार को आने वाले परिणामों पर भी पूरे जिले की एक बार नजरें टिकी हुई है।

अध्यक्ष पद पर मेवाराम ने वापस ली दावेदारी
अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को सुबह कचहरी में उस समय चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मेवाराम राठौर ने सुबह कचहरी पहुंचकर अपने समर्थकों को बताया कि वह निजी कारणों से अपनी दावेदारी वापस ले रहे है। उन्होंने अपने समर्थकाें से कहा कि वह लोग अध्यक्ष पद के किसी भी अन्य प्रत्याशी को अपनी मर्जी के अनुसार वोट दे सकते है। वहीं मेवाराम के मतदान के दिन दावेदारी वापस लेने से उनके समर्थक खासे निराश दिखे।


हमदर्दी वोट बैक भी दिखा
अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को इस प्रकार की चर्चाएं भी देखी गई कि मतदाताओं ने हमदर्दी और उदारता के एजेंडे पर भी वोट दिया। संघ की राजनीति के करीबी जानकार अधिवक्ताआें की माने तो इस बार के चुनाव मेें बहुत से मतदाताओं ने प्रत्याशी के गुणों के बजाए उसके प्रति हमदर्दी दिखाते हुए उसके पक्ष में मतदान किया। वहीं लोगाें का मानना है कि यदि इस प्रकार का मतदान हुआ तो परिणाम भी खास हो सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed