{"_id":"656cb91fc74e33bd92032d14","slug":"advocate-honored-on-the-birth-anniversary-of-dr-rajendra-prasad-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7426-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता सम्मानित
Sun, 03 Dec 2023 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती रविवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान 40 वर्ष से वकालत कर रहे 23 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी जनपद न्यायाधीश अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने डा. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर प्रकाश डाला और प्रेरणा लेने की बात कही। अपर जिला जज हेमेंद्र कुमार सिंह ने डा. प्रसाद के बारे में बताते हुए कहा कि सभी अधिवक्ताओं को उनका आचरण अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में आए अधिवक्ताओं का आभार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदौरिया ने जताया। मंच संचालन महामंत्री आदर्श कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पीके मिश्रा, रामेंद्र सिंह तोमर, विनोद कुमार मिश्रा, रविंद्र सिंह परमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इन अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
तेजेश्वर प्रसाद शुक्ला, नेपाल बहादुर सिंह, महेश चंद्र, अवधेश श्रीवास्तव, राम शरण गुप्ता, दिग्विजय सिंह सिकरवार, सतेंद्र कुमार सिंह, रामेंद्र सिंह तोमर, अहेश पाल सिंह, अग्निकुमार खरे, नरेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, आदित्य मिश्रा, सियाराम तिवारी, ब्रजेश कुमार, सच्चिदानंद, रमेश प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह परमार, सुधाकर गुप्ता, मेवाराम राठौर, श्याम नारायण द्विवेदी प्रमोद कुमार मिश्रा, अहरिनाथ सिंह चंदेल।