{"_id":"644981075e66a89654077994","slug":"adverse-entry-to-five-including-sdm-hardoi-news-c-12-1-201491-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एसडीएम सहित पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एसडीएम सहित पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
हरदोई। राजस्व संग्रह अमीन को प्रोन्नति वेतनमान और अन्य लाभ न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लापरवाही पर शाहाबाद के एसडीएम, तहसीलदार सहित पांच कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कहा है कि सेवानिवृत अमीन के देयकों का भुगतान मई में हरहाल में करा दिया जाए।
डीएम एमपी सिंह ने वर्ष 2012 में सेवानिवृत हुए राजस्व संग्रह अमीन मुंशीलाल के देयक व अन्य लाभ दिए जाने और उच्च न्यायालय के आदेश का पालन में लापरवाही पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने मंगलवार को उच्च न्यायालय में व्यक्तिगत उपस्थिति के बाद बुधवार को शाहाबाद एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव, कलक्ट्रेट में संबंधित पटल सहायकों में संग्रह अनुभाग के पटल सहायक अंकुर दीक्षित, सीआरए करुणा देवी और वाद पटल सहायक नवीन कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
उन्होंने पटल सहायकों को इस प्रकरण में गंभीरता से ध्यान न दिए जाने के लिए दोषी माना है। आदेश दिए हैं कि मई में सेवानिवृत अमीन मुंशीलाल के देयकों व अन्य लाभ के मामलों को निपटाया जाए।
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन के पद पर तैनात रहे शाहाबाद के नगला कल्लू के मजरा नरायणपुरवा निवासी मुंशीलाल वर्ष 2012 में सेवानिवृत हो गए। जैसा कि उन्होंने बताया कि सेवाकाल में वे निलंबित भी हुए थे और इस अवधि का न तो पूरा वेतन दिया गया और न ही प्रोन्नति और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया गया। उन्होंने इसके लिए उच्च न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिए, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था।