फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Adverse entry to counter assistant, clarification sought from BDO

Hardoi News: पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि, बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 30 Aug 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to counter assistant, clarification sought from BDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आमजन की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता के बाद भी यहां पर अधिकारी व पटल सहायक लापरवाही बरत रहे हैं। मल्लावां बीडीओ कार्यालय में शिकायत को करीब एक माह तक दबाए रखा गया। डिफाल्टर की श्रेणी में जाने से एक दिन पहले दूसरे अधिकारी की बताकर शिकायत को वापस कर दिया। डीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर की, पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि व बीडीओ से जवाब-तलब किया है।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली सहित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज किए जाने के साथ ही निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा जा रहा है। शुक्लापुर हरचंदापुर निवासी रामकुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभ दिलाए जाने के लिए 30 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत बीडीओ मल्लावां को भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मल्लावां बीडीओ रामकिशोर ने 29 अगस्त को शिकायत को यह कहकर वापस किया कि यह मल्लावां ब्लाॅक क्षेत्र से जुड़ी नहीं है। रिपोर्ट दी कि यह शिकायतकर्ता ब्लॉक माधौगंज की रहने वाली है, ऐसे में माधौगंज बीडीओ से जुड़ी है। बताया कि मल्लावां बीडीओ रामकिशोर से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में जवाब न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पटल सहायक कनिष्ठ लिपिक ऋषभ सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। बताया कि वापस शिकायत आने पर माधौगंज बीडीओ से जांच कराई जा रही है। बुधवार को ही जांच आख्या अपलोड कराने की जिम्मेदारी माधौगंज बीडीओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed