{"_id":"685d818c80c681363c0e829a","slug":"ado-panchayat-should-speed-up-work-and-expenditure-in-villages-dpro-hardoi-news-c-213-1-hra1001-133435-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत गांवों में काम और खर्च को गति दें : डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत गांवों में काम और खर्च को गति दें : डीपीआरओ
विज्ञापन
हरदोई। गांवों के विकास और खर्च में लापरवाही करने वाले प्रधान और पंचायत सचिवों को चिह्नित किया जाए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत गांवों में काम और खर्च को गति दें। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने काम और खर्च की पिछड़ी स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को गांवों में विकास और खर्च की पिछड़ी स्थिति पर वर्चुअल संवाद किया। गांवों में काम और खर्च की खराब स्थिति पर अमर उजाला ने 26 जून को ‘काम और खर्च में 90 ग्राम पंचायतें पिछड़ीं खातों में डंप गांवों के विकास के रुपये’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
डीपीआरओ ने खबर का संज्ञान लिया। सभी एडीओ से काम और खर्च को गति देने के निर्देश। 15वां वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की मद में काम और खर्च की ब्लॉकवार स्थिति की समीक्षा की। खर्च में पिछड़े तीन-तीन विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों को स्पष्ट किया कि काम और खर्च को बढ़ाया जाए, जिससे ग्रामीणों को विकास की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड पर जिले की स्थिति में सुधार हो। चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में सुधार न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। कहा कि एडीओ काम न करने वाले पंचायत सचिव और प्रधानों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति करें।
--
राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग में पिछड़े पांच ब्लॉक
राज्य और 15वें वित्त आयोग की मद में सुरसा, टड़ियावां, भरखनी, टोडरपुर और बावन काम और खर्च में पिछड़े हैं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने इन विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को चेतावनी दी है। कहा कि काम और खर्च में सुधार लाया जाए। पंचायत सचिवों से भुगतान और काम की नियमित रिपोर्ट ली जाए।