फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Administrator and Panchayat Secretary asked to explain irregularities in works and payments

Hardoi News: कार्यों और भुगतान में गड़बड़ी पर प्रशासक व पंचायत सचिव से जवाबतलब

Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administrator and Panchayat Secretary asked to explain irregularities in works and payments
- डीएम ने मांगा जवाब, उत्तरधैया की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि
विज्ञापन

- 15 दिन में जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कछौना की ग्राम पंचायत उत्तरधैया में कराए गए काम और भुगतान में करीब सात लाख रुपये की गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने उत्तरधैया की निवर्तमान प्रधान प्रशासक और पंचायत सचिव को नोटिस दी है। 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि जवाब न आने और संतोषजनक न होने पर पंचायतीराज अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कछौना बीडीओ के माध्यम से दोनों को नोटिस भेजा है। बताया कि कछौना के भारतखेड़ा गांव निवासी छुन्ना आदि ने ग्राम पंचायत उत्तरधैया में कराए गए कार्यों और भुगतान में मनमानी की शिकायत की थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता और टड़ियावां के पीएम श्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से जांच कराई गई। जांच में 22 ह्यूम पाइप की खरीद के लिए 1,09,400 रुपये का भुगतान निकाला गया। ह्यूम पाइप की खरीद में निविदा प्रक्रिया की अनदेखी की गई और केवल बिल-वाउचर लगाकर भुगतान किया गया है। ऐसे ही हैंडपंप मरम्मत के नाम पर करीब पांच लाख का भुगतान निकाला गया है, कुछ हैंडपंपों को रिबोर कराया गया है वहीं निविदा और कोटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया। आकलन और मापपुस्तिका के ही बिल-वाउचर पर भुगतान निकाल दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि ऐसे ही इंटरलॉकिंग और पशु आश्रयस्थल में अन्य कामों भी गड़बड़ी मिली है। आश्रयस्थल में प्रकाश व्यवस्था के नाम पर 88,730 रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। ऐसे ही गैसिंहपुर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग बनवाए जाने के नाम पर अनियमितता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed