{"_id":"64ecd94712fcb0cce30bd036","slug":"administrations-mercy-on-the-family-of-the-laborer-who-gave-his-life-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2773-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जान देने वाले मजदूर के परिवार पर प्रशासन की बरसी रहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जान देने वाले मजदूर के परिवार पर प्रशासन की बरसी रहमत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के अदनिया गांव में पत्नी-बच्चों को भूख से तड़पता देख फंदा लगाकर जान देने वाले मजदूर के परिवार पर प्रशासन मेहरबान हो गया। सवायजपुर एसडीएम डाॅ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह के साथ गांव पहुंचकर मृतक के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता, आवासीय पट्टा, आवास, शौचालय और पेंशन दिलाने का भरोसा दिया है।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन से भूखा था परिवार शीर्षक से प्रमुखता से खबर दी थी। अदनिया गांव निवासी वेदपाल ने शनिवार की रात अपनी झोपड़ी के अंदर पत्नी के साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक की पत्नी सपना ने प्रशासन गंभीर आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि उसका परिवार तीन दिनों से भूखा था। पति ने परिवार को भूख से तड़पता देख फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में वेदपाल का अंतिम संस्कार कराया। मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक मदद की है। उन्होंने दोनों बच्चियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की भी घोषणा की है।