फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Activists gave the message of voting being necessary for a healthy democracy

Hardoi News: कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी का दिया संदेश

Thu, 28 Mar 2024 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Activists gave the message of voting being necessary for a healthy democracy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है का संदेश दिया। जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों पर निकली।
लोकसभा चुनाव में स्वीप गतिविधियों में गुरुवार को पुलिस लाइन से स्वास्थ्य विभाग की मतदाता जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं परिवार सहित मतदान की शपथ के साथ लोगों से 13 मई को परिवार सहित मतदान करने के लिए प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली पुलिस लाइन से निकलकर अस्पताल रोड, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा एवं नुमाईश चौराहा होते हुए गांधी मैदान पहुंची। गांधी मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को शपथ दिलाई। कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए 13 मई को मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से कई एप दिए गए हैं। इन एप को सभी लोग अपने एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड कर मतदान के संबंध जानकारी प्राप्त करें। एसपी केसी गोस्वामी, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीडी कृषि डॉ. नंद किशोर, सीएमओ डाॅ. रोहताश कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, सीओ सिटी अंकित मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed