फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Action should be taken against organisations spreading anarchy in the name of farmers: Rahul

किसानों के नाम पर अराजकता फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई हो : राहुल

Wed, 17 Dec 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against organisations spreading anarchy in the name of farmers: Rahul
फोटो-31-कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर धरना देते भकियू कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
हरदेाई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (श्यामू शुक्ला गुट) के बैैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में किसानों के नाम पर अराजकता फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को नौ सूत्री ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि किसान संगठनों में शामिल आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच कराई जाए। फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी न होने की समस्या उठाते हुए पानी छोड़े जाने की मांग भी की गई। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में किसानों की फसल का सत्यापन न किए जाने का मामला उठाते हुए इसका समाधान कराने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

बंदरों के आतंक का उल्लेख करते हुए इससे राहत दिलाए जाने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी पानी की टंकियों से आपूर्ति न मिलने के कारण किसानों को हो रही परेशानी का भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश सिंह बाेधिल, नीरज सिंह, शिवांशु शुक्ला, अभिषेक वर्मा, कृष्ण पाल, लाल बहादुर राठौर, विपिन सिंह, अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed