फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Action on five including center administrator

हरदोई: कापी कम मिलने के मामले में आखिर विभाग को करनी प़ड़ी कार्रवाई

Tue, 14 Feb 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 14 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Action on five including center administrator
केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच पर कार्रवाई
विज्ञापन

- उच्चाधिकारियों के निर्देश पर परीक्षा कार्य से सभी को हटाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की पं. नेहरू इंटर काॅलेज सदरपुर परीक्षा केंद्र पर 100 बी काॅपी कम मिलने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आखिरकार विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और चार कर्मचारियों को केंद्र से हटाकर डीआईओएस कार्यालय संबद्घ कर दिया गया है। केंद्र पर राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
पं. नेहरू इंटर काॅलेज सदरपुर का लखनऊ डायट उप प्राचार्य डा. मुकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक संजीव कुमार ने 100 कापियां कम होने की बात बताई थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया था। इसके साथ ही दो सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी। जांच टीम ने अपनी आख्या दी थी। इसमें 100 बी काॅपी कम होने की बात बताई थी। विभागीय जिम्मेदार इसे मामूली बात कहकर पल्ला झाड़ रहे थे और मिसिंग काॅपी के लिए गिनती में त्रुटि बता रहे थे। वहीं जांच अधिकारी की ओर से उच्चाधिकारियों को निरीक्षण आख्या सौंप दी गई। इसमें काॅपी कम होने की बात को इंगित किया गया। उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचने पर डीआईओएस वीके दुबे ने केंद्र व्यवस्थापक संजीव कुमार, काॅपी लेकर जाने वाले शिक्षक कुलदीप, प्रधान लिपिक विवेक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नवीन और सत्यम मिश्र को डीआईओएस कार्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। पं. नेहरू इंटर काॅलेज सदरपर में राजकीय हाईस्कूूल बहलोलपुर के शिक्षक योगेंद्र यादव को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन


सब कुछ सही था तो क्यों हुई कार्रवाई
विभागीय जिम्मेदार लगातार तर्क दे रहे थे कि सभी कुछ सही है। कोई विशेष बात नहीं है। कापियां कम होती है इनको पूरा कर दिया जाता है। मिसिंग सीरीज आई ही नहीं इसकी सूचना बोर्ड को दी गई। सब कुछ ठीक करने के बाद भी कार्रवाई करना चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही कर दी थी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि इस मामले में उन्होंने 11 फरवरी को ही कार्रवाई कर दी थी। केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों को संबद्घ कर दिया था, जबकि पूर्व में वह किसी को दोषी नहीं बता रहे थे। उनका कहना था कि कार्रवाई बनती ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed