फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   action

अवैध खनन में 11 वाहन स्वामियों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
action
हरदोई। अवैध खनन करने वाले वाहनों और खनन से निकली मिट्टी और बालू ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई का चाबुक चला है। डीएम अविनाश कुमार ने 11 वाहनों पर 2 लाख 96 हजार 956 रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

अवैध खनन अपराध है। इसके बावजूद कहीं न कहीं अवैध खनन रोकने की सभी कोशिशें नाकाम हो रही हैं। जनपद में बीते दिनों अलग अलग स्थानों से पकड़े गए वाहनों पर डीएम अविनाश कुमार ने जुर्माना किया है।
विज्ञापन

एसडीएम शाहाबाद सौरभ दुबे ने बीती दस सितंबर को दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन की मिट्टी से भरे पकड़े थे। जांच में मिट्टी के अवैध खनन की पुष्टि हुई थी। इन दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों पर 53 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन ने सात सितंबर को अवैध मिट्टी खनन पकड़ा था। ट्रैक्टर से खनन हो रहा था। ट्रैक्टर मालिक पर 28,996 रुपये का जुर्माना किया गया है। खान निरीक्षक ने 20 सितंबर को बालू भरा ट्रक पकड़ा था।

ओवर लोडिंग समेत अन्य आरोपों में 29 हजार 950 रुपये का जुर्माना ट्रक मालिक पर किया गया है। 21 सितंबर को भी खान निरीक्षक ने देहात कोतवाली क्षेत्र में बालू लदा ट्रक पकड़ा था। ट्रक मालिक पर 30 हजार 610 रुपये का जुर्माना किया गया है। एसडीएम सदर दीक्षा जैन ने सात सितंबर को अवैध खनन करते छह ट्रैक्टर पकड़े थे। इन सभी के मालिकों का कुल 1,54,400 रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed