फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   action

13 एडीओ पंचायत का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 18 Aug 2021 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
action
हरदोई। जनपद में मनरेगा के तहत विकसित की जा रही वाटिका की समीक्षा के लिए हर रोज आयोजित होने वाली बैठक में गैर हाजिर रहना 13 एडीओ पंचायत के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सीडीओ ने संबंधित एडीओ पंचायत का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने सभी खंड विकास अधिकारियों और एडीओ पंचायत को निर्देश दिए थे कि हर कार्य दिवस में शाम सात बजे से विकास भवन सभागार में वाटिका की समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे। इसी क्रम में 16 और 17 अगस्त को बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

16 अगस्त की बैठक में बेंहदर, हरपालपुर, कोथावां, संडीला, अहिरोरी, भरखनी, हरियावां कछौना, मल्लावां और सांडी के एडीओ पंचायत गैरहाजिर रहे। इसी तरह 17 अगस्त की बैठक में बिलग्राम, शाहाबाद, टड़ियावां, अहिरोरी, भरखनी, हरियावां, कछौना और मल्लावां और संाडी के एडीओ पंचायत अनुपस्थित रहे। सीडीओ आकांक्षा राना ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी एडीओ पंचायत खंड विकास अधिकारी के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और गैरहाजिरी के दिन का वेतन भी रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed