{"_id":"60e48ce78ebc3ebf202477dd","slug":"action-hardoi-news-knp6386619132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी का रुपये लेते वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। बीती अप्रैल में हुए पंचायत चुनाव से पहले अदेयता प्रमाण पत्र जारी करने के बदले ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) द्वारा रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला विकास अधिकारी ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी अमित अवस्थी को निलंबित कर दिया है।
पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों को अन्य प्रपत्रों के साथ ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र भी नामांकन के साथ दाखिल करना था।
शाहाबाद विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अमित अवस्थी ने अदेयता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए एक आवेदक से पांच सौ रुपये मांग लिए। आवेदक ने रुपये दे भी दिए, लेकिन इसका वीडियो बन गया। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने उसे निलंबित कर दिया है।