{"_id":"36b23d8045f4a405b638ae1c7730dbaa","slug":"action-alert-when-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद के नेवादा मजरा नारी खेड़ा में 100 वर्ष
विज्ञापन
पुराने श्मशान पर हो रहे कब्जे को रोकने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर
शिवसेना के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को
सौंप कार्रवाई की मांग की। सुनवाई न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने ज्ञापन से पूर्व कहा कि शाहाबाद के ग्राम नारीखेड़ा में विवादित भूमि जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बाद भी ग्राम प्रधान जबरन खड़ंजा डलवा रहे हैं, जिसको रोका जाए। गांव नेवादा में 100 वर्षों से पुराने श्मशान को जबरन कब्जा करने के प्रयास को भी रोका जाए।
कहा कि पिहानी क्षेत्र के बंदरहा निवासी द्वारा चुनावी रंजिश में हरद्वारी गौतम को बार बार प्रताड़ित कर गांव से पलायन को बाध्य किया जा रहा है। इस बाबत एक दिसंबर को डीएम को ज्ञापन भी दिया, पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें थाने में उसके ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई, जो न्याय संगत नहीं है।
इस पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी को कार्रवाई एवं पीड़िता को न्याय दिलाना चाहिए। इस दौरान नारेबाजी भी की। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की, अन्यथा की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी।
इस मौके पर मनोज राजवंशी, राजन सैनिक, राजेश मिश्रा, राम भरोसे, संजय तिवारी, रेनू देवी, शीतला बक्स, विकास लाल, मेवाराम, छोटेलाल आदि मौजूद थे।