{"_id":"64dfc672152674f5a30cf828","slug":"action-against-maulana-on-anti-national-speech-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2297-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: देश विरोधी भाषण पर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: देश विरोधी भाषण पर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
टड़ियावां/गोपामऊ। स्वतंत्रता दिवस पर गोपामऊ के एक मदरसे में देश विरोधी भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर टड़ियावां पुलिस ने मदरसे के मौलवी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है।
गोपामऊ कस्बे के लालपीर मस्जिद स्थित मदरसा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना अब्दुर्रहमान जमाई ने भाषण दिया था। इस भाषण में उसने देश की आजादी को लात मारने समेत कई आपत्तिजनक और देश विरोधी बातें कहीं। साथ ही देश के खिलाफ भड़काऊ बातें भी कहीं। खुद ही इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी जागरूक व्यक्ति ने इसे ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन टड़ियावां पुलिस हीलाहवाली करती रही।
गुरुवार रात शाहाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो और उनके पति पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के खिलाफ तिरंगा का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ, तो नफरती भाषण देने वाले मौलाना के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इसके बाद टड़ियावां पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।