{"_id":"6436fe5507e3d597150b9b34","slug":"accused-of-physical-abuse-on-the-pretext-of-marriage-hardoi-news-c-12-1-176532-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने पुलिस को पीड़िता की बहन के देवर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया, जबकि अन्य ने सहयोग किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 29 वर्षीय युवती ने सीएजेएम के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि विपक्षी रेहान उसकी बहन का देवर है। इसके चलते वह और रेहान एक-दूसरे के घर आते जाते थे। इसी दौरान रेहान ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान रेहान ने उसे निकाह करने का लालच दिया, जिस पर उसने मना कर दिया। इस पर उसकी गांव के गुडडू व जावेद अली ने भी उससे कहा कि रेहान से शादी कर लो, आराम से रहोगी।
वह इनके बहकावे में आ गई और इस दौरान रेहान ने कई बार उससे उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। 15 जनवरी 2023 को रेहान उसके घर पर आया और रात भर रुक कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर इन्कार करने लगा। युवती के मुताबिक वह कोतवाली गई जहां पर उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
मजबूरन न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।