फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of physical abuse for eight years on the pretext of marriage, report filed against three

Hardoi News: शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 30 Oct 2025 09:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Accused of physical abuse for eight years on the pretext of marriage, report filed against three
मल्लावां। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का आठ साल तक शारीरिक शोषण किया। युवती ने शारीरिक शोषण और शादी से मना किए जाने पर युवक समेत तीन पर रिपोर्ट कराई है। एसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट में युवक के ताऊ और बहन को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि साल 2017 में कोतवाली क्षेत्र के देवमनपुर निवासी शिवकुमार उर्फ विनय से उसकी जान-पहचान हो गई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक ही जाति से थे। शिवकुमार के परिजनों ने उसकी नौकरी लगने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। शिवकुमार लखनऊ में पढ़ाई कर रहा था। उच्च शिक्षा के लिए उसने भी लखनऊ में किराए पर कमरा लिया। वह उसमें रहने लगी। साल 2020 में शिवकुमार के पिता की मौत हो गई। शिवकुमार की साल 2021 में अध्यापक के पद पर नौकरी लग गई। शिवकुमार समेत उसके ताऊ प्रकाश और बहन आकांक्षा ने शादी से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed