{"_id":"66abc12f927e1caed00f5ec3","slug":"accused-of-murdering-a-teenage-girl-after-raping-her-injured-by-bullet-in-encounter-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117805-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 29 जुलाई की शाम को लगभग साढ़े चार बजे चारा लेने गई थी। रात साढ़े आठ बजे उसका नग्न शव गांव के पास एक बाग में पड़ा मिला था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही विपिन को गिरफ्तार किया था। विपिन ने बताया था कि उसने अपने दोस्त साेनू के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी दोनों को पहचानती थी। इसलिए दोनों ने गला और मुंह दबाकर किशोरी की हत्या कर दी थी। विपिन को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस सोनू की तलाश कर रही थी।
बिलग्राम के सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि घटना में शामिल सोनू सेमरा की तरफ पैदल जा रहा था। इस पर सांडी थाने की पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। रोके जाने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में सोनू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा मिला है। घटना में सिपाही हरिश्याम भी घायल हुआ है। सीओ ने बताया कि सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से डिस्चार्ज होने पर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के आरोपी सोनू के खिलाफ पहले से ही सांडी थाने में दो मामले दर्ज हैं। एक मामला पॉक्सो एक्ट का है, जबकि दूसरा मामला दुष्कर्म का है। दोनों ही मामलों में उसे जेल भी भेजा जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से घटना को अंजाम दे दिया।