फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of killing younger brother arrested

Hardoi News: छोटे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing younger brother arrested
हरदोई। छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी भाई को पुलिस ने गांव से कुछ दूर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। सोमवार रात पिता को पीटने से मना करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गुरौली गांव में सगे भाई ब्रह्मपाल की सगे भाई चंद्रिका ने सिर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। ब्रह्मपाल पैर से दिव्यांग थे। उसे बचाने में पिता सिरदार भी घायल हो गया था। पिता सरदार की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रिका व पत्नी व दो बेटों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसी मामले में मंगलवार की देर रात में चंद्रिका को पुलिस ने गांव से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कुल्हाड़ी को गांव के पास देवी मंदिर के पास से झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि अभी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ब्रह्मपाल पिता का पक्ष लेता था। इसी बात से चंद्रिका उससे खफा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed